गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, जानिए पूरा मार्ग
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर यात्रा रेलवे स्टेशन चौक पहुंचेगी।
- गोरखपुर में सीएम योगी की अगुवाई में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 'हर घर तिरंगा' का देंगे संदेश
- रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मुख्यमंत्री करेंगे यात्रा का शुभारंभ
- टाउनहॉल से रेलवे स्टेशन चौक तक गूंजेगा राष्ट्र प्रथम का संदेश
- महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ होगा तिरंगा यात्रा का समापन
- यूपी में पांच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य
- मंत्री संजय निषाद, सांसद रवि किशन समेत जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
लखनऊ। रविवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश देते हुए महानगर में निकलने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर नगर निगम परिसर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद यात्रा टाउनहॉल, गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पहुंचेगी। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन के साथ यात्रा का समापन होगा।
5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य
इस वर्ष 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रदेश में पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने अभियान को व्यापक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। तिरंगा यात्रा का आयोजन भी इसी आह्वान का विस्तार है। इस कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन, मंत्री संजय निषाद, गोरखपुर की महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर की जिला पंचायत प्रशासक साधना सिंह, सहित स्थानीय विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
Also Click : अनंतपुर में भीषण सड़क दुर्घटना: पुल से नीचे गिरे वोल्वो बस और ट्रक, परखच्चे उड़े, 40 यात्री घायल
What's Your Reaction?



