यूपी के सभी मदरसों में फहराया जाएगा तिरंगा, दानिश आजाद अंसारी ने दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में हर घर तिरंगा अभियान धूमधाम से मनाया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दिए निर्देश।

By INA News Desk
Aug 10, 2026 - 23:47
18 Views
यूपी के सभी मदरसों में फहराया जाएगा तिरंगा, दानिश आजाद अंसारी ने दिए दिशा-निर्देश
दानिश आजाद अंसारी

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों में व्यापक रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के प्रति आदर, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में जन-भागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ-साथ राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

राज्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों से मदरसों के विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और प्रदेश का हर वर्ग इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है।

Also Click : हरदोई में कुकरी और पाककला का मुफ्त प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत आवेदन शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow