योगी सरकार 14 अगस्त को 75 जनपदों में मनाएगी 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', युवाओं को इतिहास से जोड़ने की पहल

Lucknow: योगी सरकार विगत आठ वर्ष से अनेक सांस्कृतिक, साहित्यिक व आध्यात्मिक आयोजनों के जरिए युवाओं को देश के इतिहास व गाथा....

By INA News Desk
Aug 9, 2025 - 15:52
259 Views
योगी सरकार 14 अगस्त को 75 जनपदों में मनाएगी 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', युवाओं को इतिहास से जोड़ने की पहल
योगी सरकार 14 अगस्त को 75 जनपदों में मनाएगी 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', युवाओं को इतिहास से जोड़ने की पहल
Advertisement
Advertisement
Highlights
  • विभाजन की त्रासदी को भी जानेंगे उत्तर प्रदेश के युवा, विस्थापित परिवारों के सदस्यों को किया जाएगा आमंत्रित
  • अभिलेख प्रदर्शनी लगाई जाएगी, विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों व स्कूलों में दिखाई जाएगी भारत-पाकिस्तान विभाजन से जुड़ीं फिल्में डॉक्यूमेंट्री
  • संस्कृति विभाग को निर्देश- सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश सिंधी सभा, उत्तर प्रदेश सिंधी एकेडमी, सनातनी पंजाबी महासभा समेत अनेक संगठनों का भी लिया जाए सहयोग

Lucknow: योगी सरकार विगत आठ वर्ष से अनेक सांस्कृतिक, साहित्यिक व आध्यात्मिक आयोजनों के जरिए युवाओं को देश के इतिहास व गाथा से परिचित करा रही है। योगी सरकार के निर्देश पर इस वर्ष भी 14 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश के युवा एक तरफ जहां विभाजन की त्रासदी को जानेंगे, वहीं विस्थापित परिवार के लोग भी अपना दर्द बयां करेंगे। इस दौरान अनेक आयोजन भी होंगे। संस्कृति विभाग की देखरेख में होने वाले आयोजनों में अनेक सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। 

  • प्रदेश के सभी 75 जनपदों में किया जाएगा आयोजन 

भारत के विभाजन के दौर में अपने परिवारीजन के प्राण न्योछावर करने वालों की स्मृति में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाने का निर्णय किया गया है। इस वर्ष भी राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में इसका आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित करने के साथ ही त्रासदी के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। सरकार ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिया है कि इसमें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश सिंधी सभा, उत्तर प्रदेश सिंधी एकेडमी, सनातनी पंजाबी महासभा समेत अनेक सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। 

  • अभिलेख प्रदर्शनी, फिल्में-डॉक्यूमेंट्री आदि भी दिखाई जाएगी

जनपदों में प्रशासन द्वारा चयनित स्थलों पर विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें तत्कालीन घटना के फोटो, अखबारों की कतरनें, साहित्य, राजकीय अभिलेख, विस्थापित परिवारों की संरक्षित सामग्री के जरिए युवा उस समय की घटनाओं से वाकिफ होंगे। प्रदर्शनी में स्थानीय प्रकाशक व पुस्तक विक्रेता भी हिस्सा लेंगे। संस्कृति विभाग के निर्देशन में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका से जुड़ीं फिल्में/डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शनी स्थलों के साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में भी दिखाई जाएंगी।

Also Read- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत “बंधन स्वच्छता का” राखी कार्यक्रम का आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement