स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत “बंधन स्वच्छता का” राखी कार्यक्रम का आयोजन।

Hardoi: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित “बंधन स्वच्छता का” राखी कार्यक्रम का आयोजन क्ब्ड श्रीराम फ़ाउंडेशन द्वारा नगर ....

By INA News Desk
Aug 9, 2025 - 15:40
76 Views
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत “बंधन स्वच्छता का” राखी कार्यक्रम का आयोजन।
Advertisement
Advertisement

Hardoi: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित “बंधन स्वच्छता का” राखी कार्यक्रम का आयोजन क्ब्ड श्रीराम फ़ाउंडेशन द्वारा नगर पालिका परिषद हरदोई एवं फ़िनिश सोसाइटी के सहयोग से भव्य रूप से किया गया। इस विशेष अवसर पर वार्ड की उन बच्चियों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने वेस्ट टू आर्ट के माध्यम से रचनात्मक राखियाँ तैयार की थीं।

कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद हरदोई स्थित कोविड कमांड सेंटर में किया गया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बच्चियों ने नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’, लेखा लिपिक विद्याभूषण, जे.ई. जलकल रंजीत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय पुष्पेंद्र सिंह जी, अनिल यादव, संतोष यादव, सम्मानित सभासद गण एवं सफाई साथियों को राखी बांधकर स्वच्छता का आशीर्वाद स्वरूप संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष महोदय एवं अन्य अधिकारियों ने बच्चों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल ने त्यौहार की पवित्रता को और अधिक सार्थक बनाते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को सशक्त किया।

Also Read- योगी राज: वंचितों को मिला अधिकार और सम्मान, गांव-गांव पहुंची विकास की रोशनी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement