Lucknow: युवा उद्यमी बने आत्मनिर्भर- खादी विभाग ने आयोजित किया SCSP योजना जागरूकता कार्यक्रम। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वावलंबन व रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना

Nov 22, 2025 - 20:13
39 Views
Lucknow: युवा उद्यमी बने आत्मनिर्भर- खादी विभाग ने आयोजित किया SCSP योजना जागरूकता कार्यक्रम। 
युवा उद्यमी बने आत्मनिर्भर- खादी विभाग ने आयोजित किया SCSP योजना जागरूकता कार्यक्रम। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वावलंबन व रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना के अंतर्गत आज विकास खण्ड बक्शी का तालाब स्थित महर्षि इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय, आईआईएम रोड, सीतापुर बाईपास, मिटौली चुंगी लखनऊ में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप उद्योग आयुक्त  मनोज कुमार चौरसिया उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ के जिला अग्रणी प्रबन्धक मनीष पाठक द्वारा की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार  गिरीश, प्रशासनिक अधिकारी  राजेश कुमार सिंह, प्रवक्ता  सपन अस्थाना तथा जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय से कताई पर्यवेक्षक  सतीश चन्द्र गुप्ता एवं कनिष्ठ सहायक  हेमन्त कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं विशेषकर ऋण सुविधा, प्रशिक्षण प्रावधान एवं उद्यम स्थापना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को योजना का लाभ उठाकर अपना उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही योजनाओं से संबंधित पम्पलेट व स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई।

Also Read- Hardoi: बेल्ट कांड पर BJP विधायक श्याम प्रकाश की प्रतिक्रिया, FIR को बताया झूठा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow