Lucknow: चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में 14 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3, जोन-5 एवं जोन-7 की टीम ने की कार्रवाई। 

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये

Mar 31, 2026 - 17:10
 0  10
Lucknow: चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में 14 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3, जोन-5 एवं जोन-7 की टीम ने की कार्रवाई। 
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही 14 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।  प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान रोहित कुमार, कपिल, रज्जन, राजू, मोहम्मद रईस, विनीत, सर्वेश व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 07 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। 

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि चिनहट के ग्राम-गोईला और इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवपाल यादव, संजू कुमार व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। 

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के ग्राम-मौरा में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद शहजाद, राधेश्याम, संजय, अशोक, राम सिंह, रविन्द्र, धर्मेन्द्र व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

Also Read- संसद में गूँजी बच्चों की डिजिटल लत की गूँज: दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कानून की मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।