हरदोई न्यूज़: दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में 16 जोड़ों की बंधी गांठें। 

By INA News Desk
Jul 16, 2024 - 18:58
100 Views
हरदोई न्यूज़: दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में 16 जोड़ों की बंधी गांठें। 
दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में 16 जोड़ों की बंधी गांठें। 
  • सन्मानी वैश्य समाज के चतुर्थ आयोजन से भी निकला समता और ममता का संदेश

हरदोई। सन्मानी वैश्य समाज के चतुर्थ दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मंगलवार को श्री राम जानकी मन्दिर (नवीन गल्ला मंडी प्रांगण) में मंडी अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता टीटू के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। 

16 नई दुल्हनों को लहंगा, छः साड़ी, चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र, सोने की बाली, नाकफूल व अंगूठी, बिछिया, बेड, गद्दा, चद्दर, तकिया, कम्बल, इस्त्री, छत का पंखा, मेकअप बॉक्स, ट्राली बैग, पवाली, स्टील के सात बर्तन, डिनर सेट, 25 किलो आटा, चावल का पैकेट, शकर, भुने चना, दाल, दो गठरिया उपहार में मिले।

शाहजहांपुर की बीएसए दिव्या गुप्ता और इंजीनियर पुनीत गुप्ता ने समाज की बेटियों को पढ़ने पर जोर दिया। राकेश अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, सांडी के पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, रिटायर्ड सीओ चंद्रशेखर गुप्ता, विशाल जायसवाल मल्लावां, प्रेम गुप्ता सांडी, सुशील गुप्ता मिन्ना प्रधान की माता ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में सदर सांसद का बयान "यह जीत मतदाता और कार्यकर्ताओं को समर्पित"।

पूजा एवं विवाह मंडप की व्यवस्था मैथिलीशरण और आदेश शुक्ला ने की। मंडी महामंत्री संजय गुप्ता, हरिश्याम गुप्ता पीलू, सन्मानी धर्मशाला अध्यक्ष सुशील गुप्ता मिन्ना प्रधान, श्री गौपाल गौशाला अध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री रजनीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता, कैलाश नारायण गुप्ता और सभासद सुधीर बनिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow