Hardoi सड़क निर्माण घोटाले में 16 लोग निलंबित, सीएम योगी की बड़ी कार्यवाही एक एसई, दो एक्स ई एन समेत 16 पर कार्यवाही

मुख्यमंत्री इस मामले पर सख्त हो गए और कहा कि जहां जांच में अभियंता दोषी मिले तत्काल कार्रवाई करेंगे। इस कार्रवाई को लेकर लोक निर्माण विभाग में हलचल मच गई है। दरअसल हरदोई में चार नवनिर्मि...

By INA News Desk
Nov 29, 2024 - 00:31  · Updated: Nov 29, 2024 - 13:59
686 Views
Hardoi सड़क निर्माण घोटाले में 16  लोग निलंबित, सीएम योगी की बड़ी कार्यवाही एक एसई, दो एक्स ई एन समेत 16 पर कार्यवाही

By INA News Lucknow.

सड़क निर्माण घोटाले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने हरदोई के सड़क निर्माण घोटाले में एक एसई, दो एक्सईएन समेत 16 अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री इस मामले पर सख्त हो गए और कहा कि जहां जांच में अभियंता दोषी मिले तत्काल कार्रवाई करेंगे। इस कार्रवाई को लेकर लोक निर्माण विभाग में हलचल मच गई है। दरअसल हरदोई में चार नवनिर्मित सड़कों के नमूने लिए गए। लैब में इन नमूनों की जांच कराई गई तो ये सभी नमूने फेल हो गए। तारकोल की मात्रा कम मिली। गिट्टी समेत अन्य सामग्री भी मानक से कम मिली।

यह भी पढ़ें: हरदोई बड़ी खबर: करोड़ों रुपये के सड़क घोटाले में 7 पर गिर सकती है गाज, कई तरह की धांधली सामने आई।

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार व शरद कुमार मिश्रा को सस्पेंड इन्हीं मामलों में 8 अवर अभियंता मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया है। सड़कों की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतों मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। सीएम योगी ने निर्देश दिए थे कि सड़कों की गुणत्ता की जांच की जाए। सीएम योगी के निर्देश के बाद हरदोई में चार नव निर्मित सड़कों के नमूने लिए गए।

यह भी पढ़ें: हरदोई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू

लैब में इन नमूनों की जांच कराई गई तो ये सभी नमूने फेल हो गए। जांच में पता चला कि जो सड़क बनाई गई है उसमें तारकोल की मात्रा कम है। गिट्टी समेत अन्य सामग्री भी मानक से कम मिली। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिन नौ अन्य जिलों में सड़कों की जांच कराई गई है उनके भी नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर वहां भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करते हुए सीएम योगी ने कहा, सड़क निर्माण की जांच में जहां भी अभियंता दोषी मिलेंगे वहां तुरंत कार्रवाई करेंगे। सीएम योगी ने बताया कि सभी निलंबित अभियंताओं के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow