Hardoi: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को संडीला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक

Aug 20, 2026 - 19:07
8 Views
Hardoi: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को संडीला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त शहनूर उर्फ शेहनूर पुत्र इशहाक निवासी मोहल्ला मण्डई है। उसके खिलाफ पुलिस की ओर से पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी और वह काफी समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार शहनूर अपने अन्य साथियों के साथ एक संगठित गिरोह से जुड़ा था। आरोप है कि गिरोह के सदस्य आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए चोरी समेत विभिन्न समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल सागर की टीम ने कार्रवाई करते हुए शहनूर उर्फ शेहनूर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराध और गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read- Chatra Crime News: चतरा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक की भीड़ की पिटाई से मौत, पुलिस जांच शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow