2606 बूथों पर पोलिंग पार्टियां तैनात, आज होगा मतदान।

May 31, 2024 - 20:33
60 Views
2606 बूथों पर पोलिंग पार्टियां तैनात, आज होगा मतदान।
2606 बूथों पर पोलिंग पार्टियां तैनात, आज होगा मतदान।

बलिया। एक जून को आखिरी चरण का मतदान होगा। बलिया में 2606 बूथ और 1397 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को सफलता पूर्वक कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गईं हैं। बलिया सदर में 376, फेफना में 337, बैरिया में 382, सिकंदरपुर में 329, रसड़ा में 363, बांसडीह में 420 व बेल्थरारोड में 399 पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट और मंडी से जनपद की सभी सातों विधान सभाओं के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों पर बांटे जा रहे ड्यूटी पत्र, निर्वाचन सामग्री और स्टेशनरी थैलों के वितरण आदि को चेक किया। कलेक्ट्रेट से जनपद की तीन विधानसभा बलिया सदर, फेफना और रसड़ा तथा मंडी से बैरिया, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड व बांसडीह की पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, सीडीओ ओजस्वी राज,अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी व अनिल कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow