Palwal News: वेयर हाउस का खेला- बिना रिश्वत नहीं हो रही गेहूं की गाड़ियां खाली। 

पलवल जिले के गांव रतिपुर स्थित वेयर हाउस गोदाम में आढ़तियों द्वारा खरीदे गये गेहूं की गाड़ियों को कई कई दिनों तक खाली न करने पर आढ़तियों...

Apr 29, 2025 - 19:23
143 Views
Palwal News: वेयर हाउस का खेला- बिना रिश्वत नहीं हो रही गेहूं की गाड़ियां खाली। 

 पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

पलवल जिले के गांव रतिपुर स्थित वेयर हाउस गोदाम में आढ़तियों द्वारा खरीदे गये गेहूं की गाड़ियों को कई कई दिनों तक खाली न करने पर आढ़तियों ने वेयर हाउस के स्टॉफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आढ़तियों का गेहूं लाने वाले ड्राइवरों का कहना है की जो आढ़ती वेयर हाउस अधिकारीयों को पैसे दे देता है उनकी गाढ़ीयां अंदर बुला कर खाली करवा दी जाती हैं और जो रिश्वत के तौर पर पैसे नहीं देता उन्हें तीन तीन दिन तक परेशान रखा जाता है उनकी गाड़िया कई कई दिनों तक बाहर सडक पर ख़डी रहती हैं। 

वेयर हाउस गोदाम में गेहूं लेकर पहुंचे आढ़तियों के ड्राइवरों ने बताया की इस वेयर हाउस में हथीन धतिर और मण्डकोला अनाज मंडियों का गेहूं आता है और जब से गेहूं की खरीद शुरू हुई है तभी से यह समस्या आ रही है जिससे न केवल आढ़तियों और गाडी वालों को परेशानी हो रही है बल्कि किसानों को भी उनकी फसल की पेमेंट नहीं मिल पा रही है. इतना ही नहीं उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया की जो आढ़ती यहां के अधिकारीयों को पैसे दे देते हैं उनकी गाड़ियां तुरंत अंदर बुलाकर खाली कर दी जाती हैं हैं और अन्य को लेवर न होने का बहाना देकर टाल दिया जाता हैं। उन्होंने कहा की तीन तीन दिन तक गाड़ी मैन रोड पर ख़डी रहती हैं जिससे कई बार राहगीरों के साथ हादसे भी हो रहें हैं। 

Also Read- योगी सरकार का अनाथ बच्चों के लिए बड़ा तोहफा- 10 जनपदों में बनेंगे बाल आश्रय गृह, 'मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना' से यूपी में अनाथ बच्चों के भविष्य को संवारेगी योगी सरकार।

वहीं जब इस बारे में वेयर हाउस अधिकारीयों से बात करने की कोशिस की तो उनकी कुर्सी खाली मिली लेकिन एक कर्मचारी ने यह अवश्य कहा की लेवर की कमी की वजह से यह समस्या आ रही हैं। जिससे यह साफ जाहिर हैं की कुछ न कुछ खेल तो यहां अवश्य चल रहा हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow