Hardoi News: मृदा परीक्षण उपरान्त कृषकों निःशुल्क दिये जायेंगे मृदा स्वास्थ कार्ड।
नेशनल प्रोजेक्ट ऑन स्वायल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजनान्तर्गत वर्ष-2025-26 के लिये मृदा नमूना एकत्रीकरण विशेष अभियान के तहत ...
Hardoi News: नेशनल प्रोजेक्ट ऑन स्वायल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजनान्तर्गत वर्ष-2025-26 के लिये मृदा नमूना एकत्रीकरण विशेष अभियान के तहत तृतीय चरण में आज विकास खण्ड सुरसा के ग्राम बौसरा में मृदा नमूना एकत्रीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ उप कृषि निदेशक (शोध) हरदोई राजेश कुमार सिंह द्वारा कृषक विजेन्द्र पाल जी के खेत से मृदा नमूना लेकर किया गया।
उप कृषि निदेशक शोध ने बताया जनपद में 26600 मृदा नमूनों को खरीफ में लिया जाना है मृदा परीक्षण उपरान्त कृषकों निःशुल्क मृदा स्वास्थ कार्ड दिये जायेंगे जिसका उपयोग आगामी फसलों के लिए संतुलित उर्वरक देने में मददगार सिद्ध होगा। उपस्थित कृषकों विजेन्द्र पाल, नन्हे लाल, अभय जी को मृदा परीक्षण की उपयोगिता एवं मृदा परीक्षण से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। मृदा में कैसे जीवांश कार्बन को बढाया जा सकता है उसके लिए हरी खाद की बुआई के महत्व, प्राकृतिक खेती, कीटों से बचाव के लिए ग्रीष्मकालीन जुताई आदि के बारे में बताया।
विजेन्द्र पाल जी के खेत से मृदा नमूना एकत्रीकरण किया गया नमूना संग्रहित करते समय राजेश कुमार सिंह उप कृषि निदेशक (शोध), मृदा प्रयोगशाला प्रभारी प्रभात बाबू वर्मा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी विक्रम सिंह व अरविन्द्र कुमार पाल, तकनीकी सहायक आशीष कुमार सिंह, प्रक्षेत्र अधीक्षक टेकपाल सिंह, सुरेश कुमार आदित्य, वीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











