Hardoi News: मृदा परीक्षण के उपरान्त कृषकों को निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिये जायेगें- स्मिता वर्मा

स्मिता वर्मा ने कहा कि इस वर्ष जनपद में 38000 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लक्ष्य मिला है जिसमें 26600 मृदा नमूनो को खरीफ में एवं शेष 11400 रबी सीजन में....

Apr 22, 2025 - 16:36
39 Views
Hardoi News: मृदा परीक्षण के उपरान्त कृषकों को निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिये जायेगें- स्मिता वर्मा

Hardoi News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान ब्लाक बावन की ग्राम पंचायत बावन में उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण स्मिता वर्मा की उपस्थित में प्रारम्भ किया गया।

इस अवसर पर स्मिता वर्मा ने कहा कि इस वर्ष जनपद में 38000 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लक्ष्य मिला है जिसमें 26600 मृदा नमूनो को खरीफ में एवं शेष 11400 रबी सीजन में लिया जाना है और मृदा परीक्षण के उपरान्त कृषकों को निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिये जायेगें जिसका उपयोग आगामी फसलों के लिए संतुलित उर्वरक देने में मददगार सिद्व होगा। अभियान के दौरान शुभम द्विवेदी एवं गुड्डी देवी के खेत से मृदा नमूना लिये गये। 

Also Read- Hardoi News: जनपद न्यायाधीश ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक शोध राजेश कुमार सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार, प्रभारी मृदा प्रयोगशाला प्रभात बाबू वर्मा, तकनीकी सहायक मनु त्रिपाठी, प्रक्षेत्र अधीक्षक प्रदीप त्रिवेदी, सुरेश कुमार, आदित्य व आशीष आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow