शाहजहांपुर न्यूज़: 33/11 मदनापुर पॉवर हाउस से बिजली आपूर्ति में कटौती का रोस्टर जारी। 

By INA News Desk
Jul 23, 2024 - 19:40
53 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: 33/11 मदनापुर पॉवर हाउस से बिजली आपूर्ति में कटौती का रोस्टर जारी। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- फै़याज़ उद्दीन 

  • ओवर लोड के कारण फीडरों से बारी बारी से काटकर चलेगी सप्लाई। 
  • जलालाबाद, गढ़िया रंगीन, मदनापुर का कटौती रोस्टर जारी। 

शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति में बढ़ती मांग के कारण बिजली उपकेंद्रों पर ओवर लोड की समस्या बन रही है। जिसको लेकर उपखंड अधिकारी जलालाबाद ने बताया कि ओवर लोड के करण सभी लोगों को एक साथ बिजली आपूर्ति देना मुश्किल है। उपभोक्ताओं की सहूलियत के बिजली कटौती रोस्टर जारी किया है। ओवर लोड के कारण ट्रांसफार्मर फूंक रहे है एवं बंच जल जाती है।

उन्होंने बताया 33/11 केवी मदनापुर ओवर लोड के कारण काट काट कर बिजली चलाई जाती है। जिससे अब ओवर लोड से बचने के लिए इनकमिंग प्रथम पॉवर हाउस से गढ़िया रंगीन कृषि व गढ़िया रंगीन द्वितीय को 14:31 बजे से 22:29 तक व 9:31 से 10:31 तक आपूर्ति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:-  शाहजहांपुर न्यूज़: बच्चों की कम उपस्थिति मिलने पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी।

जलालाबाद प्रथम व जलालाबाद द्वितीय को 22:30 से 6:29 तक व 10:31 से 11:29 तक आपूर्ति मिलेगी।  बरी मोहनपुर व बरी कृषि को 14:31 से 22:29 तक व 9:31 से 10:31 तक आपूर्ति मिलेगी। वही छेदा पट्टी मदनापुर टाउन को 22:30 से 6:29 तक व 10:31 से 11:29 तक आपूर्ति मिलेगी। शेष समय कटौती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement