रायबरेली में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, ठाकुर बाबा मंदिर, परशुराम घाट सहित 07 परियोजनाओं के लिए 5.75 करोड़ रुपए मंजूर- जयवीर सिंह

Lucknow: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण ....

Aug 7, 2025 - 20:00
60 Views
रायबरेली में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, ठाकुर बाबा मंदिर, परशुराम घाट सहित 07 परियोजनाओं के लिए 5.75 करोड़ रुपए मंजूर- जयवीर सिंह
रायबरेली के मंदिरों के पर्यटन विकास के लिए 5.75 करोड़ स्वीकृत, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा।

Lucknow: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने रायबरेली जिले की सात परियोजनाओं के लिए 5.75 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इन परियोजनाओं के तहत मंदिर परिसरों और उनके आसपास के क्षेत्रों का पर्यटन विकास किया जाएगा, जिससे न केवल स्थानीय विरासत को संरक्षित किया जाएगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या, मथुरा और काशी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों के मंदिरों और शक्तिपीठों में भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बड़ी संख्या में आमद होती है। इसी क्रम में लखनऊ मंडल के अंतर्गत रायबरेली जिले के विभिन्न मंदिरों में पर्यटन विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों में मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण, फसाड लाइटिंग, पाथवे निर्माण, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।  

पर्यटन मंत्री ने बताया कि जिले के विकासखंड डीह स्थित ठाकुर बाबा मंदिर ग्राम किन्नावा के पर्यटन विकास कार्य के लिए 01 करोड़ रुपए, परशुराम घाट पर पर्यटन विकास कार्य के लिए 01 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत चितचनियां स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास पर 01 करोड़ रुपए, ग्राम कत्रावां बछरावां में मुडियाडीह आश्रम और चामुंडा शक्तिपीठ प्राचीन मंदिर के पर्यटन विकास पर 01 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।

जयवीर सिंह ने बताया कि रायबरेली में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के विकास के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की गई है। ग्राम सभा कोडरस बुजुर्ग स्थित बुढ़ेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 75 लाख रुपए, हरचंदपुर के गहिरेश्वर बाबा गहिरी स्थल के विकास के लिए 50 लाख रुपए तथा विकास खंड सरेनी के तेलारकुटी व बाजपेईपुर स्थित गेगासो मां गंगा तट पर पर्यटन कार्यों के लिए 50 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि रायबरेली पर्यटन के नजरिए से समृद्ध जिला है। लखनऊ के करीब और बेहतर कनेक्टिविटी ने पर्यटकों की गंतव्य तक पहुंच आसान बनाई है। रायबरेली में प्राचीन संस्कृति का बेजोड़ नमूना श्महेश विलासश् पर्यटकों को आकर्षित करता है। इंदिरा गांधी वानस्पतिक उद्यान, समसपुर पक्षी विहार, बेहटा पुल, गंगा नदी के किनारे बसा डलमऊ नगर जिले के पर्यटन आकर्षण के प्रमुख केंद्र हैं।

Also Read- राजधानी व आसपास जनपदों के प्रमुख धार्मिक स्थलों को पर्यटन के नक्शे पर लाया जायेगा- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow