Hardoi News: 656 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह।

एक तरफ जहां हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, अग्निस्थापन आदि के क्रम में नवीन जोड़ों ने रस्में पूरी की व यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिम जोड़ों के ...

Nov 14, 2024 - 16:29
123 Views
Hardoi News: 656 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह।

हरदोई। शहर के आईटीआई परिसर में गुरुवार को एक ही छत के नीचे 656 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर साथ निभाने की रस्में अदा कीं। इस बीच 632 जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया गया तो वहीं दूसरी ओर 24 जोड़ों का आयतों के साथ निकाह कराया गया।

इस विवाह समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, DRDA परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर आदि ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सभी जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें अनुगृहीत किया गया तथा अग्नि के साथ फेरों के साथ उन्हें नवजीवन शुरू करने के लिए आवश्यक सात वचनों को निभाने की रस्म अदायगी भी की गई। एक तरफ जहां हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, अग्निस्थापन आदि के क्रम में नवीन जोड़ों ने रस्में पूरी की व यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिम जोड़ों के लिए आयतें पढ़कर मुस्लिम रस्में निभाई गईं।

  • अब 23 नवंबर नहीं, दिसम्बर माह में होंगे सामूहिक विवाह

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि आगामी 23 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow