84 कृषकों को कृषि यंत्रों हेतु ई-लाटरी के माध्यम से किया गया चयनित। 

Hardoi: उप निदेशक कृषि ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल....

Aug 9, 2025 - 15:09
 0  63
84 कृषकों को कृषि यंत्रों हेतु ई-लाटरी के माध्यम से किया गया चयनित। 
84 कृषकों को कृषि यंत्रों हेतु ई-लाटरी के माध्यम से किया गया चयनित। 

Hardoi: उप निदेशक कृषि ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) योजना के अन्तर्गत 117 कृषि यन्त्र लक्ष्यों के सापेक्ष की 679 कृषकों द्वारा बुकिंग 27 जून से 12 जुलाई 2025 तक रात्रि 12.00 बजे तक विभागीय पोर्टल पर की गयी थीं।

जिन कृषि यंत्रों में लक्ष्य से अधिक बुकिंग हुई है, उनमें लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भूमिका राजबहादुर यादव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सदर, हरदोई की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गठित समिति के समक्ष आज कृषक सभागार, सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन शोध केन्द्र, बिलग्राम चुंगी हरदोई में समय प्रातः 11.00 बजे से सम्पन्न करायी गयी। उक्त ई-लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से विकासखण्ड टड़ियांवा के इकरार एवं विकासखण्ड शाहाबाद के राजेश सिंह का कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एस०एम०एस० हेतु चयन हुआ तथा विकासखंड भरावन के ज्ञान प्रकाश, विकासखंड बावन के रामपाल सिंह, विकासखंड कोथांवा के हरनेक सिंह सहित कुल 17 कृषकों का लेज़र लैण्ड लेवलर हेतु चयन किया गया। जनपद के कुल 84 कृषकों को कृषि यंत्रों जैसे- रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, सुपर सीडर, स्ट्रारीपर, मल्टी क्राप थ्रेसर इत्यादि 19 प्रकार के कृषि यंत्रों हेतु ई-लाटरी के माध्यम से चयनित किया गया।

जिसका मैसेज चयनित कृषकों के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर स्वतः चला गया। जिन कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया उन कृषकों ने मोबाईल पर आया मैसेज दिखाकर खुशी का इजहार किया। सभी कृषकों ने कहा कि कृषि यंत्रो हेतु लाभार्थी चयन पारदर्शी तरीके से किया गया यह सरकार की अच्छी पहल है। सतीश कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक, हरदोई ने अवगत कराया कि चयनित कृषकों को कृषि यंत्र क्रय करके निर्धारित अवधि 01 माह के अन्दर विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड करना होगा तत्पश्चात सत्यापनोपरांत कृषकों को अनुदान की धनराशि प्राप्त होगी।

उक्त के अतिरिक्त जिन यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष या लक्ष्य से कम बुकिंग हुई है, उनके कुल 52 कृषकों की बुकिंग 28 जुलाई 2025 को कृषि निदेशालय, उ०प्र० द्वारा कन्फर्म की जा चुकी है तथा कृषकों को 26 अगस्त 2025 तक पोर्टल पर बिल अपलोड करने हेतु समय दिया गया है, जिसकी सूचना उनके पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर भी भेजी जा जुकी है।

उक्त ई-लाटरी प्रक्रिया में सुभाष चन्द्र जिला उद्यान अधिकारी, निधि गुप्ता जिला गन्ना अधिकारी, डा० ए०के० तिवारी अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक के०वी०के०, प्रथम, हरदोई, अरविन्द रंजन, अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक, हरदोई, हरिदेव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एन०आई०सी०), हरदोई, विनीत कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, हरदोई तथा प्रगतिशील कृषक अवधेश सिंह, अमर सिंह, शारदा बक्श सिंह, अभिषेक द्विवेदी तथा लगभग 250 से 300 कृषक उपस्थित रहे।

Also Read- राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने इटारा ग्राम में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट, जाना हाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।