Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 2,77,187 मामलों का हुआ निस्तारण। 

नोडल अधिकारी/अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया....

Sep 14, 2024 - 21:11
70 Views
Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 2,77,187 मामलों का हुआ निस्तारण। 

हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 14 सितम्बर 2024  दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण शमशुल हक, स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, अपर जिला जज प्रीती श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह, समस्त न्यायिक अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओ, विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया एवं वादों का निस्तारण कराया। नोडल अधिकारी/अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 14253 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रकृति के 05 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 124 वाद, पारिवारिक मामलों के 35 वाद, फौजदारी के 13969 वाद, विभिन्न प्रकृति के 154 एवं जिला प्रशासन द्वारा 5819 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते व अभिस्वीकृति के आधार पर किया गया।

मोटर दुर्घटना वादों में 20,52,7,000/- रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में पीड़ित पक्षकारों को दिलवाई  गई। ई-डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन के विभागों द्वारा 2,54,353 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय परिसर में बैंकों के कैम्प लगाए गए, जिसमें विभिन्न बैंकों ने बैंक ऋण से संबंधित 1267 वादों का निस्तारण किया एवं कुल ऋण धनराशि 12,90,37,000/- रुपये का समझौता किया गया व भारत संचार निगम द्वारा 598 वादों का तथा यातायात निरीक्षक द्वारा 897 ई-चालान का निस्तारण  किया गया।

Also Read- Hardoi: बड़ी कार्रवाई- आपराधिक गतिविधियों में शामिल 6 महिलाओं सहित 14 अभियुक्त पुलिस हिरासत में

प्राधिकरण सचिव ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,77,187 वादों का निस्तारण किया गया तथा समझौता धनराशि 15,45,92,975/- रुपये रही। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारियों, बैंक-बीमा कंपनी तथा जिला प्रशासन व अधिवक्ताओ का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow