Deoband News: ट्यूबवेलों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार। 

कब्जे से तीन किलो तांबे का तार व औजार बरामद, कुरडी, लबकरी और बढ़ेडी मजबता में दिया है वारदातों को अंजाम...

Oct 18, 2024 - 19:30
73 Views
Deoband News: ट्यूबवेलों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार। 

देवबंद। क्षेत्र में लगातार ट्यूबवैलों पर हो रही चोरियों की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्त में आए व्यक्ति के कब्जे से तीन किलो तांबे का तार बरामद हुआ है।

गंगोह-बड़गांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने झबीरन गांव के मोड पर सामने से आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान उक्त लोग पुलिस को देख फरार होने लगे। इसमें पुलिस ने कुछ दूरी पर एक व्यक्ति को दबोच लिया। उसके कब्जे से तीन किलो तांबे का तार और ट्यूबवैल की मोटर खोलने के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लबकरी गांव निवासी दीपक है। जिसने पूछताछ में बताया कि पिछले करीब दो माह के भीतर वह साथियों के साथ कुरडी और बढ़ेड़ी मजबता में दस ट्यूबवैल से मोटर निकालकर उनका तार चोरी कर चुके हैं।

Also Read- Deoband News: खसरा नंबरों में हिस्सा दर्ज कराने को बड़े पैमाने पर हो रही रिश्वतखोरी।

जिन्हें रात चलते कबाड़ियों को बेच देते थे। बताया कि कुरडी गांव में मनोज त्यागी की ट्यूबवैल और लबकरी में मो. आकिल, शाहिद, मो. आमिल, गुलबहार,अब्दुल खालिक, मो. जावेद और जुबैर अहमद के मोटर की तार चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। ग्रामीण पिछले कई माह से इस चोर गैंग से बहुत परेशान थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow