Deoband News: खसरा नंबरों में हिस्सा दर्ज कराने को बड़े पैमाने पर हो रही रिश्वतखोरी।

किसान न्याय मोर्चा से जुड़े किसानों सीएम योगी को ज्ञापन भेज लगाया आरोप, गन्ना मूल्य 450 व 440 रुपये दिए जाने की मांग...

Oct 18, 2024 - 19:17
53 Views
Deoband News: खसरा नंबरों में हिस्सा दर्ज कराने को बड़े पैमाने पर हो रही रिश्वतखोरी।

देवबंद। किसान न्याय मोर्चा से जुड़े किसानों ने शासन से गन्ना पैराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना मूल्य 450 व 440 रुपये क्विंटल घोषित करने तथा खतौनी के खसरों नंबरों में हिस्सा दर्ज कराने में भारी अनियमित्ता और बड़े पैमाने पर हो रही रिश्वतखोरी को रोकने की मांग की है।

शुक्रवार को किसान नेता रणवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा। इसमें किसानों ने चीनी मिलें चलने से पूर्व अगेती प्रजाति के गन्ने का भाव 450 रुपये और सामान्य गन्ना प्रजाति का मूल्य 440 रुपये क्विंटल घोषित करने की मांग की है।

Also Read- Ayodhya News: रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या देश के लिए शर्मनाक- जगदगुरु परमहंस

इसके साथ ही ज्ञापन में 25 अक्तूबर से पूर्व चीनी मिलों को चलवाए जाने, गत वर्षों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने, किसानों के केसीसी ऋण व सहकारी समितियों के ऋण का केवल बयाज जमा कराकर नवीनीकरण कराने और किसानों से रिश्वत लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच कराकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र कुमार, इलम चंद, सूरज चौहान, जोगिंद्र, सागर, शेर सिंह, सतीश गोयल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow