Bijnor News: प्रेम में असफल होने पर प्रेमी जोड़े ने लगाना चाह मौत को गले, प्रेमिका की हुई मौत प्रेमी की हालत में सुधार।

आरोप है कि प्रेमिका की शादी के लिए उसके परिजन लड़के की तलाश कर रहे थे....

By INA News Desk
Oct 8, 2024 - 15:00
60 Views
Bijnor News: प्रेम में असफल होने पर प्रेमी जोड़े ने लगाना चाह मौत को गले, प्रेमिका की हुई मौत प्रेमी की हालत में सुधार।
अंजनी कुमार, सीओ अफ़ज़लगढ

बिजनौर के थाना रेहड़ के एक गांव में सहजातीय  प्रेम प्रेमिका अपने प्रेम में असफल होने पर  मौत को गले लगाने की ठानी जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी का उपचार चल रहा है । सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक प्रेमिका को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई ।

दरसल पुरा मामला थाना रेहड़ के उदयपुर गांव का मामला है जहाँ गांव की ही एक युवती का अपने सहजातीय प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे। आरोप है कि प्रेमिका की शादी के लिए उसके परिजन लड़के की तलाश कर रहे थे । जैसे ही इस बात का पता प्रेमी को लगा तो प्रेमी ने हैंगिग कर ली । जैसे ही प्रेमी की हत्या की सूचना प्रेमिका को मिली तो प्रेमिका ने भी प्रेमी कर घर जाकर जहर का सेवन कर लिया।

Also Read- Lucknow News: योगी सरकार की अनूठी पहल, प्रदेश की 7500 छात्राएं बनेंगी एक दिन की अधिकारी

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। और प्रेमी की हालत में सुधार बताया जा रहा है । 

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow