फतेहपुर आईएनए न्यूज़: मेडिकल कॉलेज में रैंगिंग के बाद चले लात-घूँसे। 

Aug 27, 2024 - 18:37
79 Views
फतेहपुर आईएनए न्यूज़: मेडिकल कॉलेज में रैंगिंग के बाद चले लात-घूँसे। 

फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में जूनियर-सीनियर छात्रों के बीच मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कठोर कार्रवाई करते हुए सात छात्रों को निष्काषित कर दिया है। यह विवाद रैगिंग को लेकर शुरू हुआ था जो बाद में मारपीट तक जा पहुंचा। 

जिले के चिकित्सा महाविद्यालय में स्थित छात्रावास में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों से रैगिंग की। विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे छात्रावास अधीक्षक ने बीच बचाव तो किया लेकिन उग्र छात्र फिर भी मानने को तैयार नहीं थे। इसपर एमबीबीएस बैच 2023 के पीड़ित छात्र संयम और अक्षत कुमार ने प्रधानाचार्य आरपी सिंह से लिखित शिकायत की।

इसे भी पढ़ें;- शाहजहांपुर आईएनए न्यूज़: सपा कार्यकर्ता साइकिल यात्रा पर निकले, जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने किया स्वागत।

इसपर तत्काल एक्शन हुआ। जाँच के दौरान रैगिंग और मारपीट की घटना सही मिली। इतना ही नहीं छात्र संयम और अक्षत के शरीर में चोट के निशान भी मिले। इसपर चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने सभी छात्रों को छात्रावास से अग्रिम आदेशों तक निष्कासित कर दिया। छात्रावास से भगाये गए सीनियर छात्रों में 2021 बैच के सत्यम बरनवाल, सोहराब अली, अभिषेक त्यागी, लक्ष्य भास्कर, अक्षत कुमार सिह, पार्थ सेन, आकाश यादव, शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow