Hardoi News: बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा, संक्रमण से बचाव की दी जा रही दवाएं। 

साथ ही लोगो को रोजमर्रा की जरूरतमंद सामग्री भी बाढ़ की विभीषिका ने समेट ली थी...

Sep 25, 2024 - 13:15
59 Views
Hardoi News: बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा, संक्रमण से बचाव की दी जा रही दवाएं। 

हरपालपुर \ हरदोई। क्षेत्र की गंगा ,रामगंगा व गम्भीरी नदियों मे अब बाढ़ का पानी कम होने लगा है और संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि राहत और बचाव के लिए पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है।  साथ ही लोगो को रोजमर्रा की जरूरतमंद सामग्री भी बाढ़ की विभीषिका ने समेट ली थी। जिससे बाढ़ पीड़ितों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

Also read- Hardoi News: बाढ़ग्रस्त गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, 380 पशुओं को दी दवाएं।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अर्जुनपुर,अरवल, दहेलिया,मुर्बा,जीवनपुरवा,जसा पुरवा,कटरी छोछपुर,बारामऊ सहित रामगंगा ,गम्भीरी व गंगा नदी के किनारे बसे सैकङो गांवो में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट होने से बाढ़ की स्थिति सामान्य होती जा रही है। बढ़ ग्रस्त इलाके के गांवो में बाढ़ का खतरा भले ही कम हो रहा हो लेकिन क्षेत्र में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। बाढ़ ग्रस्त गांवो में पशुओं के लिए खेतो में खड़ा हरा चारा व फसलें चौपट हो जाने के बाद बाढ़ की बजह से सड़ने लगी जिससे क्षेत्र में दुर्गंध से लोगो को दिक्कतें हो रही हैं।फिलहाल स्वास्थ्य महकमा लगातार बाढ़ग्रस्त गांवो में शिविर लगाकर लोगो को संक्रमण से बचाव आदि की दवाएं दे रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow