Deoband News: पाँच माह से लापता बालक दिल्ली से बरामद।

सब इंस्पेक्टर मुनाजिर हुसैन के अथक प्रयासों के कारण दिल्ली के मुखर्जी नगर के चिल्ड्रन होम से बच्चे को बरामद...

By INA News Desk
Sep 25, 2024 - 13:24
70 Views
Deoband News: पाँच माह से लापता बालक दिल्ली से बरामद।
Advertisement
Advertisement

देवबंद: मोहल्ला खानकाह  निवासी दिलशाद का 11 वर्षीय पुत्र आमिल जो की पांच माह से लापता था जिसकी रिपोर्ट थाना देवबंद में दर्ज कराई थी थाना कोतवाली प्रभारी संजीव पहलवान ने बालक को  बरामद करने की जिम्मेदारी खानकाह चौकी के सब इंस्पेक्टर मनाजिर हुसैन को सौपी थी तभी से सब इंस्पेक्टर मुनाजिर हुसैन बच्चे को बरामद करने के प्रयास मे लगे हुए थे।

Also Read- The OBC community is the foundation of society, contributing to every sector: Chief Minister

परन्तु अब पांच माह बाद सब इंस्पेक्टर मुनाजिर हुसैन के अथक प्रयासों के कारण दिल्ली के मुखर्जी नगर के चिल्ड्रन होम से बच्चे को बरामद कर लिया गया खानकाह चौकी के सब इंस्पेक्टर मुनाजिर हुसैन ने काफी मेहनत और मशक्कत के साथ बच्चे को बरामद करके आज थाना देवबंद में लाकर पेश किया और  कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार की मौजूदगी मे बच्चे को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया।पांच माह बाद बच्चे को पाकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई बच्चे के परिवार ने देवबंद कोतवाली के इंचार्ज संजीव  पहलवान ,खानकाह चौकी के सब इंस्पेक्टर मनाजिर हुसैन का बहुत बहुत धन्यवाद किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement