Deoband News: हाथों में तमंचे लहरा रहे युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर 2 मिनट 13 सेकेंड की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें कई युवक हाथों में तमंचे लहराते हुए किसी के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। इसमें कई युवक पूरे कपड़ों में है जबकि कई श....

By INA News Desk
Mar 24, 2025 - 21:23
67 Views
Deoband News: हाथों में तमंचे लहरा रहे युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भटौल गांव के हैं आरोपी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, फरार

By INA News Deoband.

देवबंद: कई युवकों की तमंचा लहराने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हरकत में आई पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की की है। वीडियो होली के दिन की बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर 2 मिनट 13 सेकेंड की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें कई युवक हाथों में तमंचे लहराते हुए किसी के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। इसमें कई युवक पूरे कपड़ों में है जबकि कई शर्ट उतारे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: Kanpur News: हिप-हॉप सेंसेशन सीधी मौत आई आई टी (IIT) कानपुर में टेकक्रिटी 25 का प्रमुख आकर्षण बनेगी

सभी के सिर और शरीर पर रंग लगा हुआ है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो होली के दिन की है। काफी देर तक उक्त लोग गाली गलौज करने के बाद कार में सवार होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कार का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहे युवक भटौल गांव निवासी रजत, आर्यन, रजनीश और कुलदीप हैं। सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी टीमें गठित की गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow