Hardoi News: बाढ़ग्रस्त गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, 380 पशुओं को दी दवाएं। 

पशु चिकित्सा टीम में पशु चिकित्सक डॉक्टर  शैलेश कुमार व पशु धन प्रसार अधिकारी सोमेश कुमार लगातार सक्रिय....

Sep 25, 2024 - 12:39
51 Views
Hardoi News: बाढ़ग्रस्त गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, 380 पशुओं को दी दवाएं। 
(Pic: Social Media)

हरपालपुर\ हरदोई। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गांवों में बाढ़ राहत शिविर मोर्चा रामनगर में बाढ़ राहत शिविर लगाकर पशु चिकित्सा टीम लगातार पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं दे रही है। पशु चिकित्सा टीम ने रामनगर व भुल भुलिया पुर गांव में 380 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।

Also Read- Hardoi News: एसडीएम ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, हर संभव मदद का आश्वासन, धैर्य और संयम बनाये रखने की अपील।

पशु चिकित्सा टीम में पशु चिकित्सक डॉक्टर  शैलेश कुमार व पशु धन प्रसार अधिकारी सोमेश कुमार लगातार सक्रिय रहकर पशुओं के उपचार तथा सम्भावित रोगों से बचाव हेतु पशुपालको को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पशुपालकों को समय-समय पर अपने पशुओं को कीड़े मारने की दवा देने की सलाह दी। उन्होंने अपने पशुओं को प्रतिदिन 30 ग्राम नमक दिए जाने की सलाह दी। राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow