Hardoi News: एसडीएम ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, हर संभव मदद का आश्वासन, धैर्य और संयम बनाये रखने की अपील। 

SDM संजय अग्रहरि ने बताया कि क्षेत्र की नदियों का जलस्तर धीरे धीरे कम

By INA News Desk
Sep 25, 2024 - 12:25
59 Views
Hardoi News: एसडीएम ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, हर संभव मदद का आश्वासन, धैर्य और संयम बनाये रखने की अपील। 

हरपालपुर \ हरदोई। SDM संजय अग्रहरि ने बताया कि क्षेत्र की नदियों का जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति दिनो दिन सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त गांवो के बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह की समस्या नही होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अर्जुनपुर व दहेलिया में स्थित बाढ़ राहत चौकियों पर राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को तैनात किया गया है तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

Also Read- Hardoi: शिक्षक ने अपनी पिस्तौल से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस की जांच जारी

दहेलिया स्थित बाढ़ राहत चौकी की कमान नायब तहसीलदार राजेश पटेल राजस्व टीम के साथ सम्भाले हुए है।SDM संजय अग्रहरि ने लोगो को धैर्य और संयम बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कराते हुए लोगो को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow