Ambedkarnagar: अखिलेश यादव के माफिया व मठाधीश वाले बयान पर आक्रोश, भाजपाइयों ने पुतला फूंका

Sep 14, 2024 - 23:47
 0  149
Ambedkarnagar: अखिलेश यादव के माफिया व मठाधीश वाले बयान पर आक्रोश, भाजपाइयों ने पुतला फूंका

Ambedkarnagar News INA.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश को लेकर दिए गए बयान के बाद बवाल मचा है। भाजपाइयों में उनके इस बयान से खासा आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा बयान देकर पूरे संत समाज का अपमान किया है। उन्हें संतों से माफी मांगनी चाहिए। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर तिराहे पर सपा मुखिया का पुतला फूंक कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने  कहा कि सपा मुखिया के बचकाना बयान से हिंदू धर्म,संस्कृति,साधू संतो और तमाम धर्मावलंबियों का घोर अपमान हुआ है।  मुस्लिम समाज को खुश करने के लिए सम्पूर्ण सनातन समाज के धर्म गुरुओं को माफिया की संज्ञा देंगे,ऐसा कभी नहीं सोचा गया था।एक समय था जब अयोध्या धाम में सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां बरसा कर उनकी हत्या करवाया था और आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सम्पूर्ण हिंदू समाज और श्रद्धा के केंद्र मठाधीशों को माफिया बता दिया।यह सम्पूर्ण हिंदू समाज और संस्कृति का अपमान है।

Also Read: Gonda: ख़तरे के निशान से ऊपर पहुंची घाघरा नदी, एडीएम ने हालातों का जायजा लिया

इससे पूर्व  जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी एवम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व मे जिला कार्यालय अटल भवन से नारे बाजी करते हुए कार्यकर्ता पटेल नगर तिराहे पर पहुंच कर सपा मुखिया का पुतला फूंका और नारे बाजी करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सदर उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला को दिया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा ने कभी किसी भी धर्म और समाज के धर्मावलंबियों और धर्म गुरुओं पर किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक बयान नहीं दिया है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डा रजनीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतुल वर्मा, अनिल मिश्र,चंद्रपाल वर्मा,अनुज जायसवाल,अभिषेक शुक्ला,प्रवेश पाण्डेय,राजन सिंह, राजीव वर्मा, संजीव सिंह, मण्डल अध्यक्ष शिव पूजन राजभर,अरविंद सिंह डिंपू,आदर्श चौधरी,नंद कुमार तिवारी,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सत्यम ओझा,नीरज त्रिपाठी,सैय्यद अंसारी,अभिषेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow