Ambedkarnagar: देश में मोहब्बत की दुकान खोलने की कोशिश में लगे है राहुल गांधी...

By INA News Desk
Sep 14, 2024 - 23:41
159 Views
Ambedkarnagar: देश में मोहब्बत की दुकान खोलने की कोशिश में लगे है राहुल गांधी...
Advertisement
Advertisement

Ambedkarnagar News INA.
राहुल गांधी देश में पहले नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान खोलने की कोशिश में लगे है। सभी चुनौतियों पर खरा उतरते हुए कटेहरी उपचुनाव में मोहब्बत की दुकान खोलकर भाईचारे की मिशाल कायम करना है। यह बात कटेहरी में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कही। इससे पूर्व सम्मलेन में आने वाले विभिन्न नेताओं का जनपद की सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यहां जीत का संकल्प और लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाना है। सुचारु रूप से सही दिशा में कार्य करके हम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। इस बीच प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कटेहरी ब्लाक प्रभारी जयकरन वर्मा, महासचिव अवधेश सिंह के अलावा कैलाश चौहान, अनिल भारतीय, दिलीप निषाद ने भी अपना संबोधन दिया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने की।

Also Read: Kasganj: Mohini Murder Case- हत्या क्यों और कैसे हुई, नहीं बता पा रही पुलिस, युवती सहित दो गिरफ्तार, दो अभी फरार

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", कृष्ण कुमार पाण्डेय "कक्कू", पूर्व लोकसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, संजय तिवारी, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव विकल्प मिश्र, सुखीलाल वर्मा, पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, आलोक पाठक, जिला महासचिव रेहान जैदी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप निषाद, सत्य प्रकाश दूबे, उदयभान मिश्र "राजबहादुर",  सुशील कुमार गौतम, अनंत बहादुर सिंह, वीर बहादुर सिंह, विश्वभान मिश्र "मस्सू", नंदकुमार गुप्ता "दद्दू", श्रीकांत वर्मा, देवमणि पाठक, शोभनाथ कन्नौजिया, अकील अहमद मंसूरी, राजेश प्रजापति, हेमंत यादव, रवीश शुक्ला, बद्रीनारायण शुक्ला, सोयेब अनीश खान, दीपक वर्मा, जय प्रकाश तिवारी, राम जन्म दूबे, सेवाराम वर्मा, कल्पना वर्मा, देशराज कौशल, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी "बंटी", अनुराग तिवारी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", सोहन गुप्ता, राजेश वर्मा, श्री प्रकाश, राजमणि निषाद, शहबाज गांधी, अनुराग तिवारी, सहदवन अली, अनंत राम सिंह, चंदरेश कुमार, बृजेश यादव, वी पी गौतम, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा, मस्तराम शर्मा, पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान" जलालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील मिश्र, अमित जायसवाल, कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement