Gonda: ख़तरे के निशान से ऊपर पहुंची घाघरा नदी, एडीएम ने हालातों का जायजा लिया

Sep 14, 2024 - 23:45
 0  43
Gonda: ख़तरे के निशान से ऊपर पहुंची घाघरा नदी, एडीएम ने हालातों का जायजा लिया

Gonda News INA.
घाघरा और सरयू नदियों के जलस्तर में लगातार इजाफे से जिले के माझा क्षेत्रों के दर्जनो और गांव बाढ़ से घिर गए हैं। ग्रामीणो में अपने जरूरी सामानों को बचाने की अफरातफरी मची है।  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगो को बंधे पर शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ खंड के एक्सईएन जय सिंह का कहना है कि सभी  अभियंताओं को एलर्ट रहने के साथ कई जगहों पर बाढ़ सुरक्षा कार्यो को कराने के निर्देश दिए गए हैं। नदी के हालातो पर पल -पल नजर रखने के साथ बंधे पर कैम्प करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, बाढ़ग्रस्त दत्तनगर साकीपुर के करीब एक दर्जन मजरो में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई गांवो के संपर्क मार्ग पानीं में डूब जाने से आवागमन प्रभावित है। रोज मर्रा की जरुरतों को पूरा करने के लिए कडी मशक्कत करनी पड रही हैं। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों की बाढ़ चौकी सक्रिय है ।

Also Read: Bijnor: अर्धनग्न कर युवक को पीटा, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

लोगों की समस्याओं का हर संभव मदद किया जाएगा।बाढ़ग्रस्त गांव दत्तनगर के करीब 22 मजरे व साकीपुर के 7 मजरो में लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही है। दत्तनगर गांव के ढेमवाघाट वाणीमाझा अट्ठाइसा सहित 11 मजरे के संपर्क मार्गों पर जलभराव हो चुका है। गांव के सभी 22मजरे में पालतू पशुओं के लिए हरे चारे का अभाव बन गया है। जल्द बड़ा संकट शुरू हो जाएगा इन  गांवो के आलावा जैतपुर माझा तुलसीपुर माझा चौखडिया रघुनाथपुर विश्वनोहरपुर महंगूपुर नकहरा इंदरपुर महेश पुर दुर्गागंज माझाराठ सहित सभी संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में नजर रखने का निर्देश दिए गए है। करनैलगंज तहसील में घाघरा नदी से सटे 52.400 किमी लम्बे एल्गिन -चरसड़ी बंधे से सटे नकहरा, प्रतापपुर व रायपुर माझा के दर्जन भर मजरो में रिसाव से बाढ़ जैसे हालात बने हैं। लोगों को चुटने भर पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है।इस बंधे से करीब डेढ़ सौ गांवो व 20 हजार हेक्टेयर भूमि व फसलों को सुरक्षा के दावे हैं।

Also Read: Ambedkarnagar: देश में मोहब्बत की दुकान खोलने की कोशिश में लगे है राहुल गांधी...

वहीं सरयू नदी से सटे 22.200 किमी लम्बे भिखारीपुर -सकरौर बंधे के आधे दर्जन जगहों पर स्थिति संवेदनशील है। सरयू परियोजना के चीफ संजय त्रिपाठी ने भिखारीपुर बंधे के संवेदनशील हिस्से पर पहुंचकर जायजा लिये और एक्सईएन समेत अन्य अभियंताओ को एलर्ट किया।वही सरयू नदी भी उफान पर हैं। पिछले  दो दिनों से इन दोनों नदियों के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है।  एडीएम आलोक कुमार ने बाढ़ क्षेत्रों में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक  घाघरा नदी अपने ख़तरे के निशान 106.07 मीटर से 60 सेमी ऊपर बह रही है। इस नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 82 सेमी इजाफा हुआ है। वहीं जल आयोग के नया घाट अयोध्या कार्यलय के अनुसार शाम छह बजे सरयू नदी डेंजर लाइन 92.730 मीटर से 17 सेमी ऊपर बह रही है। हालांकि दोनों नदियों के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। शाम से नदियों का कुल डिस्चार्ज कम होकर 4,55337 क्यूसेक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow