Gonda: घाघरा नदी का डिस्चार्ज रेट बढने पर गोण्डा पहुंचे अधिकारी, अभियंताओं को एलर्ट रहने के निर्देश

Sep 14, 2024 - 23:49
 0  59
Gonda: घाघरा नदी का डिस्चार्ज रेट बढने पर गोण्डा पहुंचे अधिकारी, अभियंताओं को एलर्ट रहने के निर्देश
समीक्षा करते सरयू परियोजना के मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता

Gonda News INA.
शनिवार को घाघरा नदी का डिस्चार्ज रेट पांच लाख क्युसेक से अधिक होने की जानकारी होते ही सरयू परियोजना के मुख्य अभियंता संजय कुमार त्रिपाठी ने गोंडा पहुंचकर वहां के जमीनी हालातों का जायजा लिया और गहनता से पूरे इलाके की स्थिति की समीक्षा करते हुए अवर अभियंता व सहायक अभियंताओं को एलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई डाक बंगले में सभी खंडों के एक्सईएन से बैठक किए और कराए जा रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। उनके साथ पंचदशम मंडल के एसई मनोज कुमार साहू भी रहे।

Also Read: Ambedkarnagar: अखिलेश यादव के माफिया व मठाधीश वाले बयान पर आक्रोश, भाजपाइयों ने पुतला फूंका

बाढ़ के हालातों को देखते हुए एसई ने रात में भिखारीपुर बंधे का भ्रमण करके संवेदनशील स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने एक्सईएन सतीश कुमार, एक्सईएन जय सिंह, एक्सईएन आरबीके सिंह, एक्सईएन संजीव कुमार व कर्मी रमेश सिंह आदि को ड्रेनेज के बाबत सभी कार्यो को सितम्बर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने चेतावनी भी दी। एसएनके-दो के एक्सईएन से भी नहरों के कार्यो व सिंचाई के बाबत जानकारी ली। बाद में अभियंताओं के साथ बाढ़ की स्थितियों का जायजा लेने बंधे के लिए रवाना हो गए। इस बीच मुख्य अभियंता ने एसएनके प्रथम और तीन के एक्सईएन से नहरों में कराए जा रहे कार्यो और उनके तैयार प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बाढ़ खंड के एक्सईएन से बाढ़ की सुरक्षा व बचाव आदि की जानकारी भी ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow