Unnao: गड़बड़ी की तो सजा के लिए रहें तैयार- नवागत एसपी दीपक भूकर
Unnao News INA.
किसी भी तरह की गड़बड़ी करने पर सजा के लिए तैयार रहें, कानून व्यवस्था पर किसी भी प्रकार से समझौता नही किया जाएगा। उन्नाव के नवागत एसपी दीपक भूकर ने अपने स्पष्ट शब्दों में यह बात पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों के साथ आयोजित गोष्ठी में कही। इससे पहले एसपी ने यहां उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
Also Read: Gonda: घाघरा नदी का डिस्चार्ज रेट बढने पर गोण्डा पहुंचे अधिकारी, अभियंताओं को एलर्ट रहने के निर्देश
उन्होंने समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाथ्यक्ष को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने, शिकायतों का शीघ्र व विधिक निस्तारण करने, महिला सम्बन्धी अपराधों को गंभीरता से लेने व उचित कार्यवाही करने, वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी करने, विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने, डायल 112 की चेकिंग करने आदि दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने जनपद में अपऱाध की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा सम्पूर्ण जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की प्राथमिकता , महिलाओं एवं बच्चों के साथ घटित होने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
What's Your Reaction?











