Ambedkarnagar: कर्ज में दबे व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी, निजी कंपनी के एजेंट पर उत्पीडन करने का आरोप

आरोप है कि उसकी आधा दर्जन बकरियां और एक भैंस औने पौने दाम पर एजेंटो ने जबरदस्ती बेचवा दिया और अब घर को कुर्क कराने की धमकी दे रहे थे।

By INA News Desk
Oct 21, 2024 - 22:25
226 Views
Ambedkarnagar: कर्ज में दबे व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी, निजी कंपनी के एजेंट पर उत्पीडन करने का आरोप
Advertisement
Advertisement

Ambedkarnagar News INA.

अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में रविवार को मिठाईलाल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी, इस मामले को लेकर एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर गंभीर आरोप लगाये गए हैं। मामला दलित समुदाय से जुड़ा है। मृतक मिठाईलाल की पत्नी सुनीता का आरोप है कि उसके पति मिठाईलाल ने एक निजी कंपनी से कर्ज लिया था। जिसकी साप्ताहिक किस्त अदा करने में आयी समस्या के चलते एजेंट द्वारा इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि उसकी आधा दर्जन बकरियां और एक भैंस औने पौने दाम पर एजेंटो ने जबरदस्ती बेचवा दिया और अब घर को कुर्क कराने की धमकी दे रहे थे। इसी से तंग आकर उन्होंने फांसी लगा ली। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी सुनीता ने कहा है कि पहले किस्त की अदायगी समय-समय पर होती रही है लेकिन बीते दिनों उसके पति की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके चलते किस्त देने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद संबंधित कंपनी के एजेंट ने उसके घर आकर तांडव मचाना शुरू कर दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement