असामाजिक तत्वों ने मंदिर में से मूर्ति तोड़कर जंगल में फेंकी, मूर्ति को किया खंडित, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

By INA News Desk
Sep 2, 2024 - 00:26
62 Views
असामाजिक तत्वों ने मंदिर में से मूर्ति तोड़कर जंगल में फेंकी, मूर्ति को किया खंडित, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

स्योहारा-बिजनौर।

आज सुबह सुबह क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब नगर से मात्र दोसो मीटर की दूरी पर मिल्कियांन से मंडोरी मार्ग स्थित प्राचीन सिद्ध बलि बाबा मंदिर पर लगी हुई मूर्तियां खंडित रूप में खेतो में पड़ी मिली.सूचना पर पहुंचे सीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर भीड़ को समझाते हुए  अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार नगर से मात्र दोसो मीटर की दूरी पर मिल्कियांन से मंडोरी मार्ग स्थित प्राचीन सिद्ध बलि बाबा मंदिर की तरफ आज सुबह घूमने गए लोगो ने देखा कि मंदिर पर लगी मूर्ति टूटी हुई हैं.

विकास तोमर नेता बजरंग दल

जिसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि काली मां मूर्ति अपनी जगह से हटी हुई खंडित मिली तो साथ ही मंदिर में रखी भगवान शिव पार्वती की मूर्तियां भी मंदिर के पीछे खेत में खंडित रूप में पड़ी मिली.घटना की सूचना पर लोगो की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उनमें रोष पनपने लगा लेकिन मौके पर पहुंचे सीओ सर्वम सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह लोगो को शांत करते हुए आरोपियों को जल्दी  पकड़ने का आश्वासन देते हुए मूर्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर नई मूर्तियां भी लगाने की बात कही।

सर्ववम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर 

वहीं मंदिर सेवक केशव पुत्र जसराम सिंह निवासी तकी सराय ने  तहरीर देते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर गहनता से जांच पड़ताल की गई है साथ ही मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर बड़े स्तर से जांच शुरू करते हुए मामले के खुलासे के लिए टीम बना दी गई हैं.जल्दी ही आरोपियों को पकड़ प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्तियां स्थापित कराई जाएगी.क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बनी हुई है।

घटनास्थल के पास लगा रहता है नशेड़ियों का जमवाड़ा...

बताया जा रहा है की जहां ये मंदिर स्थित है उसके आसपास शाम होते हुए शराबी और नशेड़ी लोगो जमवाड़ा लग जाता है और यहां आकर शराब पीने के बाद ये लोग जमकर हुडदंग भी मचाते हैं तो इसी के चलते कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि नशेड़ी लोगो के झुंड ने ही इस घटिया हरकत को अंजाम देकर माहोल खराब करने का प्रयास किया है बरहाल पुलिस ने जल्दी ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow