हरदोई न्यूज़: वन स्टाप शॉप केन्द्र की स्थापना के लिए करे आवेदन।

Jun 14, 2024 - 16:04
 0  63
हरदोई न्यूज़: वन स्टाप शॉप केन्द्र की स्थापना के लिए करे आवेदन।

हरदोई। उपनिदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रियन्टस, वर्मीकम्पोस्ट, कीटनाशक, तथा जैव कीटनाशकों सहित समस्त कृषि निवेशों की आपूर्ति आदि सेवाओ को एक छत के नीचे उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-2025 में जनपद हरदोई में एग्रीजक्शन (वन स्टाप शॉप) केन्द्रो की स्थापना हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

 योजनान्तर्गत प्रति प्रोजेक्ट लागत रू0 6.00 लाख में कृषि विभाग के सहयोग से रू0 5.00 लाख का ऋण स्वीकृत कराये जाने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि जनपद में निवास करने वाले कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक/स्नातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों तथा उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, एवं इसी तरह की गतिविधियों जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी है, जो आई०सी०ए०आर०/ यू०जी०सी० द्वारा मान्यता प्राप्त हो, पात्र होगें।

अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी कृषि विषय में इन्टरमीडिएट योग्य प्रार्थी पर भी विचार किया जायेगा। आयुः 31 जनवरी 2024 तक अधिकतम 40 वर्ष, अनु०जाति/अनु०जनजाति व महिलाओं को 5 वर्ष की अधिकतम छूट अनुमन्य होगी। अतः इच्छुक अभ्यर्थी अपने अभिलेखों के साथ अपना आवेदन 29 जून 2024 तक उप कृषि निदेशक, हरदोई कार्यालय में उपलब्ध करायें। अधिक जानकारी के लिये उप कृषि निदेशक, हरदोई कार्यालय में सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।