हरदोई न्यूज़: योग प्रशिक्षक के लिए 05 अगस्त तक करे आवेदनः-डॉ0 प्रदीप द्विवेदी

Jul 21, 2024 - 20:25
60 Views
हरदोई न्यूज़: योग प्रशिक्षक के लिए 05 अगस्त तक करे आवेदनः-डॉ0 प्रदीप द्विवेदी

हरदोई। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शहर, कलौली, कुरसठ, सेमरा चौराहा, नूरपुरहथौडा, कल्यानमल, पचदेउरा, अकबरपुर, हरिहरपुर, डाभा, मांडर, मनिकापुर, रसूलपुर,

इसे भी पढ़ें:-  बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से दूर होते हैं दुख-दर्द।

सतौथा, भटपुर हरदोई में संचालित हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर एक मुश्त आवर्ती पारिश्रमिक के आधार पर अंशकालीन योग प्रशिक्षकों का आबद्धीकरण अनुबन्ध के आधार पर नियम एवं शर्तों के अधीन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदन का प्रारूप एवं अन्य विवरण वेबसाईट https://hardoi.nic.in  से प्राप्त की जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow