Deoband News: काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा सोफिया प्रथम।

छात्राओं ने नारी शक्ति विषय पर विभिन्न कवियों द्वारा रचित सुंदर कविताओं का पाठ किया। प्रतियोगिता में....

By INA News Desk
Oct 26, 2024 - 10:13
55 Views
Deoband News: काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा सोफिया प्रथम।

देवबंद। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत काव्य पाठ की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शुक्रवार को मिशन शक्ति की प्रभारी पूर्णिमा सिंह की देखरेख में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नौ छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि कविताएं मानव की अभिव्यक्ति का माध्यम है।

Also Read- देश: सलमान खान(Salman Khan) से 5 करोड़ की फिरौती मांगना सब्जी विक्रेता को पड़ा महंगा

छात्राओं ने नारी शक्ति विषय पर विभिन्न कवियों द्वारा रचित सुंदर कविताओं का पाठ किया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सोफिया, बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्र प्रियांशी ने द्वितीय और विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मदनपाल व डॉ. रेणु रानी रहे। संचालन डॉ. त्रिशुल सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. प्रशांत चौधरी, डॉ. नितिन कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow