Hardoi: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 98,000 रू. की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

सर्वदेव नारायन (देव मिश्रा) ने उसे वाट्सअप 7607489191 पर 8887842992 से विद्युत बिल कनेक्शन व विद्युत बिल कनेक्शन हेतु अनुबन्ध की पीडीएफ भेजकर उसका विश्वास जीता। साथ ही फोन से रूपेन्द्र से कहा कि 98000 दो तो आपको पास के पावर हाउस पर ही नियुक्त करा दूंगा।

Oct 26, 2024 - 01:04
 0  36
Hardoi: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 98,000 रू. की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Hardoi News INA.
साइबर क्राइम सेल हरदोई को बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित ने शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित रूपेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम एकघरा जिला खीरी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बिलिंग आपरेटर पद पर विद्युत केन्द्र सुखवसा अथवा जंगबहादुरगंज में नौकरी दिलाने की बात 98000 (अठान्नवे हजार रूपये) कहते हुए सर्वदेव नारायन (देव मिश्रा) ने उससे ठगी की है। उसने अपना पता हरदोई-सीतापुर रोड अग्निशमक केन्द्र के पास प्राथमिक विद्यालय के पास बताया था। पीड़ित रूपेन्द्र की जान-पहचान उससे एक आउटसोर्सिंग के साक्षात्कार में हुई थी। सर्वदेव नारायन (देव मिश्रा) ने उसे वाट्सअप 7607489191 पर 8887842992 से विद्युत बिल कनेक्शन व विद्युत बिल कनेक्शन हेतु अनुबन्ध की पीडीएफ भेजकर उसका विश्वास जीता।

Also Read: Hardoi News: गायब हुए बच्चे को 3 घण्टे में ढूंढकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

साथ ही फोन से रूपेन्द्र से कहा कि 98000 दो तो आपको पास के पावर हाउस पर ही नियुक्त करा दूंगा। जिसमें 16000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त मिलेगा। जिस पर रूपेन्द्र ने 28000 रुपये रामवीर व मुनेन्द्र राठौर के सामने नगद दिए और फिर देव मिश्रा ने उसे वाटसअप पर उसका बिलिंग आपरेटर का आईडी० कार्ड डाला और कहा कि शेष 70000 रुपये भी उसके खाते में डाल दे। जिसके बाद रूपेन्द्र को BLS PRINTS MACHINE व अन्य सामान मिलेगा। इस पर रूपेन्द्र ने फोन पे के द्वारा 27 सितंबर को मोबा0 9335769278 पर 70000 रुपये भुगतान कर दिया। जिसके कुछ दिन बाद देव मिश्रा ने उसे बिल जमा करने की मशीन दी और उससे गोला विद्युत केन्द्र पर जाने को कहा। साथ ही देव ने यह भी कहा कि वहां जाकर आईडी बनवा लो। जब रूपेन्द्र वहां पहुंचा तो एक अधिकारी ने फर्जी आईडी कार्ड बताके देव मिश्रा को बुलाकर लाने को कहा। तब से देव मिश्रा उससे ठीक से बात नहीं कर रहा है और न ही उसका पैसा वापस कर रहा है। पीड़ित रूपेन्द्र ने उसके साथ हुयी ठगी का पैसा वापस दिलाये जाने की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow