Bazpur: विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं अघोषित कटौती रोकने की मांग अधिशासी अभियंता से मिले भाजपा नेता राजेश कुमार

पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने आज विधानसभा बाजपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों के साथ विद्युत

Jul 17, 2026 - 18:04
29 Views
Bazpur: विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं अघोषित कटौती रोकने की मांग अधिशासी अभियंता से मिले भाजपा नेता राजेश कुमार
विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं अघोषित कटौती रोकने की मांग अधिशासी अभियंता से मिले भाजपा नेता राजेश कुमार

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने आज विधानसभा बाजपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों के साथ विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल से मुलाकात कर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से कई क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के कारण आमजन, किसान, व्यापारी एवं उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा लो-वोल्टेज, जर्जर विद्युत लाइनें, ट्रांसफार्मरों की खराब स्थिति तथा लंबित विद्युत संबंधी शिकायतों के शीघ्र समाधान की भी मांग उठाई गई।
राजेश कुमार ने अधिकारियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने तथा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। राजेश कुमार ने कहा कि विधानसभा बाजपुर के प्रत्येक नागरिक की समस्या को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उसका समाधान कराना उनका निरंतर प्रयास है और जनहित के मुद्दों पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow