Sambhal: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर से लेकर सीएम योगी के दौरे तक... सपा नेता जावेद अली खां का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला

सम्भल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जावेद अली खां ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना

Jul 17, 2026 - 18:14
49 Views
Sambhal: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर से लेकर सीएम योगी के दौरे तक... सपा नेता जावेद अली खां का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर से लेकर सीएम योगी के दौरे तक... सपा नेता जावेद अली खां का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जावेद अली खां ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां सभी धर्मों और जातियों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय समाजवादी पार्टी के शासनकाल में बना और आज़म खान का सपना होने की वजह से भाजपा सरकार उससे राजनीतिक द्वेष रखती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश शिक्षा के खिलाफ कदम है।

सम्भल में लगातार बुलडोजर कार्रवाई पर भी जावेद अली खां ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई कर समाज में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता अब इस राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भल दौरे और करीब 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में भी सम्भल और पूरे प्रदेश में बड़े विकास कार्य हुए थे। उन्होंने मुरादाबाद-सम्भल फोरलेन सड़क का उदाहरण देते हुए भाजपा के दावों को चुनौती दी। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है और यदि चुनाव समय से पहले भी कराए जाएं तो पार्टी मुकाबले के लिए तैयार है। केजीएमयू में नॉन-वेज पर रोक के फैसले पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि खान-पान व्यक्ति की निजी पसंद का विषय है। वहीं सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक आंदोलनों की अनदेखी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। उनके अनुसार विपक्ष सोनम वांगचुक के साथ मजबूती से खड़ा है।

Ram Mandir Trust News: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, रागिनी नायक बोलीं- चंदा चोरी पर मौन क्यों?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow