Baitul News: आवास योजना में फर्जीवाड़ा: हितग्राही कोई, योजना का पैसा किसी और को दे दिया

ग्राम पंचायत राजोला में सामने आया जहां हितग्राही का आवास और सहायता राशि दूसरे व्यक्ति को दे दी गई। इस घोटाले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। गौरतलब है प्रधान...

By INA News Desk
Jan 20, 2025 - 21:24
62 Views
Baitul News: आवास योजना में फर्जीवाड़ा: हितग्राही कोई, योजना का पैसा किसी और को दे दिया
Advertisement
Advertisement

सार-

  • आठनेर में पीएम आवास योजना घोटाला, कलेक्टर से शिकायत
  • योजना की राशी रोजगार सहायक के करीबी सम्पत श्यामलाल के खाते में हुई ट्रांसफर

By INA News Baitul.

Report: शशांक सोनकपुरिया

बैतूल: पीएम मोदी की गारंटी के चलते दावा किया जा रहा है कि कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा और योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। लेकिन कई ऐसे अधिकारी कर्मचारी हैं जो योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा हो रहा है।ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत आठनेर के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजोला में सामने आया जहां हितग्राही का आवास और सहायता राशि दूसरे व्यक्ति को दे दी गई। इस घोटाले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। गौरतलब है प्रधानमंत्री आवास योजना के चलते जिस हितग्राही को मकान बनाने के लिए योजना का पैसा मिलना था उसके खाते में पैसा न डालकर अधिकारियों ने दूसरे के खाते में पैसा डलवा कर फर्जीवाड़ा किया है।यहां जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही के कारण हितग्राही की जगह रोजगार सहायक के करीबी के खाते में योजना की राशि पहुंचा दी गई।शिकायतकर्ता संजू पिता अमरलाल ने बताया कि  रोजगार सहायक राजू नागले द्वारा सालाईढाना के निवासी सम्पत पिता अमरलाल का आवास भैंसाघाट के पंच और  रोजगार सहायक के करीबी सम्पत श्यामलाल को दिया गया।

  • अन्य योजनाओं में भी फर्जीवाड़ा..

शिकायतकर्ता ने केवल पीएम आवास योजना ही नहीं, बल्कि मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में भी फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि रोजगार सहायक राजू नागले द्वारा मनरेगा में फर्जी कार्य करवाकर पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। पीड़ित ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement