Baitul News: स्कूली बच्चों से भरी बस(Bus) हुई बेकाबू होकर हादसे का शिकार, 25 बच्चे घायल

ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस(Bus) के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया कोतवाली प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि के चालक ने बस(Bus) से नियंत्रण खो दिया जिससे बस(Bus) अनियंत्रित होकर प..

Jan 24, 2025 - 23:06
 0  47
Baitul News: स्कूली बच्चों से भरी बस(Bus) हुई बेकाबू होकर हादसे का शिकार, 25 बच्चे घायल

गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय इलाज हेतु लाया गया, प्रभारी कलेक्टर ने दिए ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

Report: शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

By INA News Madhya Pradesh.

मध्यप्रदेश के बैतूल में बेकाबू रफ्तार और खराब ड्राइविंग के चलते हुए स्कूली से बच्चों से भरी बस(Bus) नाले में उतरी। दरअसल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूली बस(Bus) पलटने से एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रगति कॉन्वेंट स्कूल की बस(Bus) शुक्रवार शाम को बच्चों को छोड़ने जा रही थी तभी बस(Bus) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा ग्राम निमनवाडा और खेड़ीकोर्ट बीच हुआ है। बस(Bus) में कुल 30 बच्चे बैठे थे जिसमें 12 बच्चों को चोट लगने से घायल हुए है।ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस(Bus) के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया कोतवाली प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि के चालक ने बस(Bus) से नियंत्रण खो दिया जिससे बस(Bus) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।वहीं घायलों से मिलने प्रभारी कलेक्टर जिला चिकित्सालय पहुँचे और घायल बच्चों से बात की वहीं ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त कर कार्यवाही करने की बात भी कही है।इस हादसे के बाद अब प्रश्न यह उठता है कि जिस तरह से सड़को पर प्राइवेट स्कूलों की बस(Bus)ें बेकाबू रफ्तार के दौड़ती है उन पर क्या कार्यवाही की जाएगी या इसी तरह की एक और दुर्घटना का इंतेजार किया जाएगा।अब देखना यह है कि आगे जिला प्रशासन जांच के बाद क्या कार्यवाही करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow