बलिया: डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

Jul 31, 2024 - 22:59
42 Views
बलिया: डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

बलिया।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने जेल के बैरक, अस्पताल, किचन आदि को देखा और जेलर को वहां की व्यवस्था सम्बन्धी जरूरी दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल में हौमियोपैथ के डॉ विमलेश कुमार ड्यूटी से नदारद मिले, जिस पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।

यह भी पढ़ें - बलिया: जे.एन.सी. विश्वविद्यालय को पंचवर्षीय विधि पाठ्यक्रम की मिली मान्यता

जिलाधिकारी ने कहा कि जेल किचन में और बेहतर साफ-सफाई की आवश्यकता है। कैदियों को दिये जाने वाले भोजन मीनू के अनुसार हो और उसकी गुणवत्ता अच्छी हो। इसमें अगर शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। जिलाधिकारी कैदियों से भी बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं ! इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकांत द्विवेदी साथ थे।

रिपोर्ट- आसिफ हुसैन जैदी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow