बलिया: टैबलेट फोन से छात्रों की तकनीकी शिक्षा में मिलेगी - अजीत मिश्रा

By INA News Desk
Sep 1, 2024 - 23:21
59 Views
बलिया: टैबलेट फोन से छात्रों की तकनीकी शिक्षा में मिलेगी - अजीत मिश्रा
Advertisement
Advertisement

बलिया।

योगेंद्र नाथ प्राइवेट आईटीआई कालेज आवास विकास कालोनी हरपुर,बलिया में सत्र 2022-24 के द्वितीय वर्ष के 94 प्रशिक्षणार्थियों में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट मिलने के बाद प्रशिक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

Also Read: मसूरी: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने किया शुभारंभ

इस दौरान छात्रों से टैबलेट के सदुपयोग का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबन्धक बतौर मुख्य अतिथि अजित मिश्रा ने कहा कि टैबलेट फोन से छात्रों को तकनीकी शिक्षा मिलने में आसानी होगी। कहा कि ऐसे छात्र जो संसाधन के अभाव में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाते है उनके लिए टैबलेट फोन वरदान है। छात्रों को टैबलेट फोन का उपयोग नवाचार तथा तकनीकी ज्ञान के लिए करना चाहिए। इस मौके पर वीरेन्द्र तिवारी, शशिविन्द सिंह, सुशील तिवारी, देवेन्द्र यादव, राकेश कुंवर सहित छात्र मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement