चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन को लेकर भाकियू (टिकैत) ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओ से लखनऊ पहुंचने का आह्वान

Sep 21, 2024 - 00:27
 0  46
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन को लेकर भाकियू (टिकैत) ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओ से लखनऊ पहुंचने का आह्वान

Devband News INA.

6 अक्टूबर को भाकियू(टिकैत) के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन मनाने को लेकर एक मीटिंग का आयोजन देवबंद के मोहल्ला लहसवाडा मे किया गया। जहा आने वाली 6 तारीख मे लखनऊ मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ से लखनऊ पहुचने का आह्वान किया।

Also Read: नगर निगम सदन की बैठक में तीखी नोंकझोंक, वेस्ट सल्यूशन की कार्यशैली पर उठे सवाल

मिडिया से वार्ता करते हुए भाकियू (टिकैत) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने बताया कि आज हमने अपने कार्यकर्ताओ से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन लखनऊ मे मनाए जाने को लेकर एक मीटिंग का आयोजन देवबंद के मोहल्ला लहसवाडा निवासी आरिफ कुरैशी के निवास स्थान पर किया। जंहा कार्यकर्ताओ को आने वाली 6 तारीख मे ज्यादा से ज्यादा संख्या पंहुचने का आह्वान किया। इसी के साथ युवा विंग के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी ने आरिफ कुरैशी को भाकियू (टिकैत) युवा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान मलिक, जिला महामंत्री कहर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष आशु त्यागी आदि काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow