शिकायतों के निस्तारण में भरखनी और टड़ियावां फिसड्डी, डीएम ने जताई नाराजगी

ग्राम्य विकास की 207 शिकायतों में से 78 का संतोषजनक फीडबैक मिला है। राजस्व विभाग की शिकायतों में सदर एवं सवायजपुर तहसील में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होने एवं निस्तारण की गति धीमी होने पर भी नाराजगी जताई।

Oct 15, 2024 - 22:15
 0  49
शिकायतों के निस्तारण में भरखनी और टड़ियावां फिसड्डी, डीएम ने जताई नाराजगी
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह

Hardoi News INA.
सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की समीक्षा में सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैंक मिलने पर खंड विकास अधिकारी भरखनी से स्पष्टीकरण तलब किया है, वहीं सर्वाधिक डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों पर खंड विकास अधिकारी टड़ियावां को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत विभाग की सर्वाधिक 181 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें मात्र 86 शिकायतों का ही संतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ है। ग्राम्य विकास की 207 शिकायतों में से 78 का संतोषजनक फीडबैक मिला है। राजस्व विभाग की शिकायतों में सदर एवं सवायजपुर तहसील में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होने एवं निस्तारण की गति धीमी होने पर भी नाराजगी जताई। पंचायती राज विभाग, आपूर्ति, आईसीडीएस, कृषि, बेसिक शिक्षा व अन्य विभागों को ससमय शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायत निस्तारण को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दुग्ध विकास, मंडी, अल्पसंख्यक कल्याण, युवा कल्याण विभाग के साथ राजकीय आईटीआई प्राचार्य से एक एक शिकायतें प्राप्त होने के बाद भी उनका निस्तारण न करने पर नाराजगी जताई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow