जन प्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत किये, डीएम ने संडीला व मल्लावां गेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण करवाने के निर्देश दिए

सांसद जयप्रकाश की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में सभी जनप्रतिनिधियों से ऐसे गांव, मजरा एवं बसावटों के प्रस्ताव लिए गए।

Oct 15, 2024 - 22:20
31 Views
जन प्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत किये, डीएम ने संडीला व मल्लावां गेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण करवाने के निर्देश दिए

Hardoi News INA.
जन प्रतिनिधियों व जिलाधिकारी की संयुक्त बैठक में जन प्रतिनिधियों से सड़क निर्माण के प्रस्ताव लिए गए, इसमें कच्चे मार्गों के नव निर्माण, चौड़ीकरण व नवीनीकरण के प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह ने पाली स्थित गर्रा नदी पर बने पुल से नदी तक जाने के लिए सीढ़ियां बनवाने का प्रस्ताव दिया, सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने केहरमऊ पुल के निर्माण का प्रस्ताव दिया। विधायक संडीला ने बड़ाडांडा व महुआडांडा मार्ग, बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू ने बेरिया घाट मार्ग का प्रस्ताव दिया। सांसद जयप्रकाश की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में सभी जनप्रतिनिधियों से ऐसे गांव, मजरा एवं बसावटों के प्रस्ताव लिए गए। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के संडीला व मल्लावां गेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण करवाने के निर्देश दिए। कहा कि 250 से अधिक आबादी वाले समस्त गांव संपर्क मार्ग से जोड़े जाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow