शौचालय के लिए किये गए आवेदनों का होगा सत्यापन, कई आवेदन निरस्त

बिना सत्यापन एवं ठोस कारण के इतनी बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त किए जाने पर निरस्त किए गए आवेदनों के सत्यापन का निर्णय लिया गया है।

By INA News Desk
Oct 15, 2024 - 22:47
55 Views
शौचालय के लिए किये गए आवेदनों का होगा सत्यापन, कई आवेदन निरस्त
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया अहिरोरी विकास खंड में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 17795 आवेदन किए गए, इसमें 60.30 प्रतिशत 10732 आवेदन निरस्त कर दिए गए। बेहंदर विकास खंड में शौचालय निर्माण के लिए कुल 10383 आवेदन किए गए थे। इसमें से 36.48 प्रतिशत 3786 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। इसी तरह बावन विकास खंड में शौचालय बनाने के लिए 17189 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 47.47 प्रतिशत 8161 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। बिना सत्यापन एवं ठोस कारण के इतनी बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त किए जाने पर निरस्त किए गए आवेदनों के सत्यापन का निर्णय लिया गया है। सत्यापन के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत, जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन, ब्लाक समन्वयक को जिम्मेदारी दी गई है। आवेदन निरस्त किए जाने के प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सत्यापन करवाए जाने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement