Hardoi News: राज्यपाल ने की रेड क्रॉस सोसाइटी की सराहना, मानव सेवा के प्रयासों को बताया अनुकरणीय। 

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के लिए गर्व और प्रेरणा से भरा रहा, जब राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक...

Jun 2, 2025 - 18:07
73 Views
Hardoi News: राज्यपाल ने की रेड क्रॉस सोसाइटी की सराहना, मानव सेवा के प्रयासों को बताया अनुकरणीय। 

Hardoi News: आज का दिन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के लिए गर्व और प्रेरणा से भरा रहा, जब राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में महामहिम ने सचिव सुनील सिंह सोमवंशी द्वारा प्रस्तुत सोसाइटी के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और रेड क्रॉस के माध्यम से की जा रही जनसेवा को अत्यंत सराहनीय बताया।

राज्यपाल ने विशेष रूप से टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण के निरंतर प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और जिलाधिकारी/अध्यक्ष अनुनय झा को निर्देशित किया कि यह सेवा कार्य बिना किसी विघ्न के जारी रहे। साथ ही उन्होंने आमजन को अधिक से अधिक रेड क्रॉस से जुड़ने और सदस्य बनने के लिए प्रेरित करने पर भी बल दिया। नेत्र शिविरों, स्वास्थ्य शिविरों और संकट के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए सोसाइटी द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर राज्यपाल ने विशेष हर्ष व्यक्त किया।

Also Read- Hardoi News: राज्यपाल ने किया जनपद का औपचारिक दौरा- विकास कार्यों की समीक्षा, कृषि योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान और स्थानीय उत्पादों का निरीक्षण।

उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा मानव सेवा हेतु किया जा रहा कार्य वास्तव में अनुकरणीय है और इससे समाज को संवेदनशीलता व सेवा भावना की प्रेरणा मिलती है। राज्यपाल ने निर्देश दिया कि रेड क्रॉस के पास उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग जनहित के कार्यों में किया जाए, ताकि सेवा का दायरा और व्यापक हो सके। इस गरिमामयी बैठक में सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष  अनिल श्रीवास्तव, सदस्य गोपाल द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता, महेश चंद्रा एवं रमेश सिंह सोमवंशी की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow