Hardoi News: राज्यपाल ने किया जनपद का औपचारिक दौरा- विकास कार्यों की समीक्षा, कृषि योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान और स्थानीय उत्पादों का निरीक्षण।
राज्यपाल द्वारा जनपद के कृषि विभाग द्वारा चयनित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभार्थी कृषक नन्हीं पत्नी चन्द्रपाल एवं गुड्डी...
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल ने जनपद हरदोई का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जिले में संचालित कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
राज्यपाल द्वारा जनपद के कृषि विभाग द्वारा चयनित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभार्थी कृषक नन्हीं पत्नी चन्द्रपाल एवं गुड्डी पत्नी गंगाराम विकासखण्ड अहिरोरी को प्रमाण पत्र एवं कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत लाभार्थी कृषक हरप्रीत कौर संधू पत्नी लखवीर सिंह विकासखण्ड बावन को कस्टम हायरिंग सेन्टर के अन्तर्गत टैªक्टर चाभी एवं प्रमाण पत्र वितरित की गयी।
उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में माधौगंज फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 के कृषि उत्पादों -कोदो चावल, सावा चावल, कठिया दलिया, अरहर दाल, मोरिंगा पाउडर, आंवला पाउडर डायबेटिक आटा, मसाला मूंगफली नमकीन, रेडटी, ब्लू टी रिलैक्स, बुकनू पाउडर, चना सत्तू
उक्त के अतिरिक्त प्रगतिशील कृषक धर्मेन्द्र सिंह एवं प्रदीप दीक्षित द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती के उत्पादों- काला गेंहूँ, रागी, सावां, बाजरा, लाल भिण्डी, लौकी आदि का राज्यपाल द्वारा निरीक्षण किया गया।
What's Your Reaction?











